ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थाननैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसादनंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारीहल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकारा

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) तथा पीएसी/आईआरबी (पुरुष) भर्ती की शारीरिक मानक दक्षता एवं लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस क्रम में जनपद नैनीताल में कुल 141 चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाना है।

डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल) के कुशल निर्देशन में सोमवार को स्वास्थ्य परीक्षण का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पहले दिन निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कुल 68 अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच की गई, जिनमें से 55 अभ्यर्थी स्वास्थ्य परीक्षण में सफल घोषित किए गए।

समिति व मेडिकल टीम की भूमिका

स्वास्थ्य परीक्षण की पूरी प्रक्रिया रेवाधर मठपाल (एसपी संचार, जनपद नैनीताल) की अध्यक्षता में गठित पुलिस समिति की देखरेख में कराई जा रही है। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा अभ्यर्थियों की गहन और मानकानुसार जांच की गई।

निर्धारित स्थल और प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण बी.डी. पांडे चिकित्सालय, नैनीताल तथा डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (बेस अस्पताल), हल्द्वानी में आयोजित किया गया। मेडिकल परीक्षण से पूर्व सभी उपस्थित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं अन्य अनिवार्य औपचारिकताएं पुलिस लाइन नैनीताल में पूरी की गईं।

इस दौरान UKSSSC और पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया।

आज की प्रगति (02 मार्च 2026):

कुल निर्धारित अभ्यर्थी: 70

उपस्थित अभ्यर्थी: 68

सफल अभ्यर्थी: 55

आगामी कार्यक्रम

आईआरबी प्रथम जनपद नैनीताल से चयनित शेष निर्धारित अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण आगामी 05 मार्च 2026 को निर्धारित चिकित्सालयों में कराया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विधानसभा सचिवालय के बर्खास्त कर्मचारियों के मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई,2016 से पहले की नियुक्तियों का मांगा ब्योरा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.