ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश कर सेवानिवृत्त हुए 04 पुलिस कर्मी,एसपी हल्द्वानी ने सम्मान के साथ दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस परिवार के चार अनुभवी सदस्यों ने आज अपनी लंबी, समर्पित और उत्कृष्ट सेवाओं के उपरांत विभाग से सम्मानपूर्वक विदाई ली।

इस अवसर पर हल्द्वानी कोतवाली के मीटिंग हॉल में एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने की।

समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विदाई पाने वालों में उपनिरीक्षक अभिसूचना  हरीश चंद्र पंत, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस नरेंद्र सिंह रावत (दोनों अधिवर्षता सेवानिवृत्त), मुख्य आरक्षी  उमेश चंद्र नयाल और अनुचर  दीपा जोशी (दोनों ऐच्छिक सेवानिवृत्त) शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा प्रेषित शुभकामना संदेश से हुई, जिसमें उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई के दौरान माहौल भावुक हो उठा, जब सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवा काल के अनुभव, संघर्ष और यादगार पलों को साझा किया। उन्होंने विभाग के साथ बिताए वर्षों को अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दौर बताया।

इस अवसर पर एसपी हल्द्वानी  मनोज कुमार कत्याल ने कहा कि पुलिसकर्मियों की सफलता के पीछे उनके परिवार का त्याग और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

उन्होंने सभी कर्मियों को सेवानिवृत्ति के बाद सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने और जीवन के नए चरण का आनंद लेने की सलाह दी।

समारोह के दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

उनके परिजनों ने भी अपने माता-पिता के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में एसपी संचार नैनीताल  रेवाधर मठपाल, निरीक्षक अभिसूचना  ज्ञानेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया  हरपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक  हरकेश सिंह, वाचक एसएसपी  दान सिंह मेहता सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

समारोह ने न केवल सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवाओं को सम्मान दिया, बल्कि पुलिस परिवार की एकजुटता और भावनात्मक जुड़ाव को भी उजागर किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  चालान पर चालान, फिर भी नहीं मान रहे लोग! छह साल में 8.38 लाख से ज्यादा चालान और 18 हजार वाहन सीज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.