ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए नैनीताल बैंक के कुछ सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं समताश्रम, मुंगली गार्डन, रामपुर रोड, हल्द्वानी को Voltas का वाटर डिस्पेंसर (कूलर कम रेफ्रिजरेटर) भेंट किया। इस पहल से विद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी एम.सी. पंत ने कहा कि उनके कुछ साथी अपनी व्यक्तिगत बचत से प्रत्येक वर्ष सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और जरूरतमंदों की सहायता करने का यह एक छोटा-सा प्रयास है, जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

एम.सी. पंत ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें एक सजग, संस्कारी एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है और प्रत्येक छात्र को अपने परिवार, समाज तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लेखन सामग्री, पेंसिल बॉक्स तथा जलपान एवं मिष्ठान का भी वितरण किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में श्री एम.सी. पंत ने विद्यालय प्रबंधन, अपने सभी सहयोगी साथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री ज्योति साह ने सभी सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके इस सहयोग से विद्यालय के बच्चों को बड़ी सुविधा मिलेगी और यह कार्य अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों में जी.सी. पाटनी, जी.एस. नेगी, दिग्विजय पाण्डेय, संजीव जोशी, एम.एम. पंत, के.सी. जोशी, राजपाल, राजीव साह, के.एन. भट्ट, एम.सी. पाण्डेय एवं अचल जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग तेजसैकड़ों ग्रामीणों ने निकाली पदयात्रा

You missed

error: Content is protected !!