उत्तराखण्ड के नैनीताल में राजस्व अनुसेवक राजेन्द्र सिंह परिहार ‘राजू’ की फंदे में लटकने से मौत। 

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल में राजेंद्र परिहार राजू ने फासी में लटक कर अपनी जीवन लीला की समाप्त ड्यूटी से घर लौटे राजू को बच्चों ने बाजार से घर लौटने पर छत से लटका देखा।नैनीताल में राजस्व अनुसेवक राजेन्द्र सिंह परिहार ‘राजू’ की फंदे में लटकने से मौत

राजू को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू के गले में रस्सी से काटने के निशान हैं। 

   राजू ने पिछले 15 वर्षों में राज्य की तहसील में अपनी सेवा दी थी।

राजू के दो लड़के हैं जो भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में कक्षा सात और आठ के छात्र हैं। बेहद ईमानदार और अधिकारियों कर्मचारियों का प्रिय राजू अब उनके बीच नहीं रहा।

पटवारी भुवन जोशी भी बी.ड़ी.अस्पताल में मौजूद हैं। परिजन अस्पताल पहुँच रहे हैं।

आत्महत्या के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चला है और पोस्ट मोर्टम के बाद ही इस्थिति साफ हो सकेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  शोधार्थियों के लिए बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी जरूरी, शोध और आर्थिक उन्नति को मिलता है बढ़ावा: प्रो. ललित तिवारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.