नैनीताल हल्द्वानी राष्ट्रीय मार्ग रुसी बाईपास में मालवा आने से मार्ग हुआ बंद पुलिस ने यात्रियों का किया रेस्कयू।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। रूसी बाईपास में देर रात सड़क बन्द होने के कारण पुलिस ने दर्जन यात्रियों का किया रेस्कयू।
नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में 2 दिन से लगातार बारिश हुई, जिस कारण कई जगहों पर मालवा आने से सड़के बन्द हो गई।

नैनीताल का रूसी बाईपास भी बरसात के कारण दो जगहों पर बन्द हो गया। लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि राजस्थान के 12 यात्री बाईपास में फंस गए है। सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँची।

सभी यात्रियों को सुरक्षित पैदल मार्ग पार करवाकर दूसरे वाहनों से गंतव्य को भेजा।
इसके साथ ही मौके पर प्राइवेट और सरकारी जेसीबी बुलाकर मार्ग में फसी 03 गाड़ियों को निकालकर वापस भेजा गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल: कार्यवाहक कुलसचिव को जमीन पर गिराकर पीटा, कर्मचारी यूनियन के चार पदाधिकारी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.