ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के बाद भी सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ शुरू

सड़कनिर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर ग्राम सभा सुरंग के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव  बहिष्कार का किया ऐलान

मुख्यमंत्री की घोषणा के बादभी सड़क निर्माण नहीं होने पर ग्रामीण कर रहे हैं ठगा महसूस

मोटर मार्ग निर्माण के लिए सुरंग के ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को होंगे मजबूर 

भीमताल।  मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित देवलीधार- सुरंग मोटर मार्ग जो की ओखलकांडा और धारी की दर्जनों ग्राम सभाओं को बायाँ सुरंग आपस में जोड़ता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2021 में तहसील प्रांगण खनस्यु में आहूत चुनावी सभा में उक्त मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा कर चुके हैं।

परंतु 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी उक्त मोटर मार्ग निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति नहीं हो पाई है जिससे क्षेत्र के दर्जनों ग्राम सभाओं के ग्रामीण अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

माँग पूरी नहीं होने पर ग्राम सभा सुरंग के ग्रामीण लोकसभा चुनाव 2024 का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने पति को चाय में नशीला पदार्थ पिलाया, साथियों संग नकदी-सामान लेकर भागने का आरोप; पांच आरोपी गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.