ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर में स्कूटियों से पीछा कर तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार, 3 अवैध तमंचे बरामद रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी का अल्टीमेट वार — जनपद में गुंडागर्दी का एक ही अंजाम… सिर्फ जेल

रामनगर में स्कूटी सवार बदमाशों द्वारा तमंचे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, नकदी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है।

घटना 29 अप्रैल 2026 की है, जब वादी सुरजीत सिंह निवासी मालधन चौड़ अपने पुत्र के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में दो स्कूटी सवारों ने उनका पीछा कर वाहन रुकवाया और चार युवकों ने तमंचा दिखाकर मारपीट करते हुए ₹10,000 नकद और मोबाइल फोन लूट लिया।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे और प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 मई 2026 को आमपोखरा रेंज क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में आयुष चन्याल उर्फ अंशु (21 वर्ष), अनिल बिष्ट (22 वर्ष) और प्रिंस कुमार (18 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 3 अवैध तमंचे (315 बोर), घटना में प्रयुक्त स्कूटी और ₹7200 नकद बरामद किए हैं।

बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  नई स्कूटी लेकर घर से निकले दो किशोरों की दर्दनाक मौत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.