नैनीताल नगर पालिका के नए अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने तीसरी बार कार्यभार ग्रहण किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। नगर पालिका के नए अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

नैनीताल पहुचे अधिशासी अधिकारी का पालिकाध्यक्ष, सभासद और पालिका कर्मचारी संघ में माला पहन कर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

आपकों बता दे कि नैनीताल नगर पालिका के नए ईओ रोहिताश शर्मा पूर्व में दो बार नैनीताल पालिका के ईओ के पद का दायित्व बखूबी निभा चुके हैं और पालिका की कार्यप्रणाली व समस्याओं से वह भलीभांति परिचित हैं।

जिसके चलते रोहिताश शर्मा को तैनात किया गया है। नैनीताल पालिका के ईओ के कार्यभार मिलने के बाद शर्मा ने कहा कि वह विगत में दो बार नैनीताल पालिका में कार्यरत रह चुके हैं।

वह नैनीताल पालिका की तमाम परिस्थितियों से वाकिफ हैं। उनकी प्राथमिकता नगर को स्वच्छ रखने के अलावा पालिका की आय में इजाफा करने के साथ ही कर्मचारियों व नगरवासियों की समस्याओं को दूर करने के अलावा पर्यटन की सुविधाओं को विकसित करना होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कलेक्ट्रेट में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, विवाहित प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी; आत्महत्या की धमकी से मचा हड़कंप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.