ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल में रोडवेज की बस खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 की मौत और 25 लोग घायल

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। रोडवेज की बस खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 की मौत और 25 लोग घायल। प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोग रैस्क्यू कार्य मे जूट हैं।

      नैनीताल जिले में भीमताल और हल्द्वानी के बीच एक बस अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 28 लोग सवार थे, जब चालक ने नियंत्रण खो दिया और बेकाबू बस पलटियां खाते हुए खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी और अंजाली नामक स्थान के पास गिर गई। बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 27 सवारियां घायल हो गई।

मरने वालों में 2 पुरुष और एक महिला है। सूचना के बाद प्रशासन के अलावा एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय लोग रैस्क्यू कार्य मे जुटे हैं।

घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  नेपाल में ग्लेशियर फ्लैश फ्लड से भीषण तबाही: मौतों का आंकड़ा 552 पार, 1500 से अधिक लापता; 320 भारतीयों का अब तक नहीं चला पता, 400 चीन में सुरक्षित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.