उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के आहवान पर संवाद यात्रा उधम सिंह नगर के कार्यक्रम के पश्चात संवाद यात्रा आज लक्ष्मी बैंकट हाल हल्द्वानी जनपद नैनीताल में पहुंची

हल्द्वानी। सभा में नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा तोलिया जी ने संवाद यात्रा में आए हुए सभी उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत किया और अपनी एक राज्य एक पंचायत चुनाव और पंचायत का कार्यकाल कोरोना के कारण 2 वर्ष बढ़ाया जाए की मांग पर बल दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन भास्कर सम्मल कहां की एक माननीय मोदी जी के स्वपन राष्ट्रीय एक चुनाव की तर्ज पर उत्तराखंड में भी एक राज्य एक पंचायत चुनाव कराया जाए हरिद्वार जनपद के साथ 12 जनपदो का चुनाव कराया जाय।उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के आहवान पर संवाद यात्रा पहुंची हल्द्वानी

प्रदेश संयोजक संवाद यात्रा जगत मर्तोलिया जी ने कहा कि राज्य सरकार संविधान अनुच्छेद 231 और 254 (2) के तहत पंचायतों का कार्यकाल को विस्तारित कर सकती है और संगठन सरकार की विधि विशेषज्ञो के साथ खुली बहस को तैयार है।
ब्लॉक प्रमुख भीमताल हरीश बिष्ट जी ने कहा की नैनीताल जनपद के समस्त विकासखंड के समस्त क्षेत्र प्रमुख,पंचायत सदस्य संगठनके साथ है।
ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी आशा रानी जी ने कहा कि हम लोगों को कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकरएकजुट रहने की आवश्यकता है।
जिला अध्यक्ष ग्राम प्रधानसंगठन हीरा बल्लभ बधानी ने कहा कि पूरे जनपद के ग्राम प्रधान एक राज्य एक पंचायत चुनाव के लिए तन, मन धन व समय से देने के लिए साथ है।
आज के कार्यक्रम मैं ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ पुष्पा नेगी ब्लॉक प्रमुख धारी आशा रानी ,ब्लॉक अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन बेतालघाट मनोज पलाडिया, ओखलकांडा निर्मल मटियाली, रामनगर राहुल डंगवाल, भीमताल हेमा आर्य,हल्द्वानी रुक्मणी नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिता प्रकाश,रोहित बिष्ट, रेखा जी, नंदन बोरा सीमा पाठक, त्रिलोक सिंह नौला, अनिल चन्याल, प्रदेश सचिव सीमा पाठक, हरीश चंद्र, रमा मेहता, मो ताहिर, जानकी चनियाल, रजनी रावत, डी के शर्मा, जया बोहरा, बलिराम आर्य, गणेश दत्त जोशी प्रताप सिंह पडियार राजेन्द्र कुमार मयंक कुड़ाई योगेश बोहरा हेमा देवी गीता देवी राधा कुलियाल, रामलाल रेखा लोशाली आदि थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर, ₹7,412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी; खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा का लाभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.