ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई, इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी, इसके बाद जबरदस्त तरीके से प्रचार शुरू हो जाएगा।

ओखलकांडा विकासखंड के कौडार ग्राम सभा से एकमात्र सतीश फुलारा का ग्राम प्रधान के लिए नामांकन होने के बाद  निर्विरोध ग्राम प्रधान बनना तय हो गया है।भीमताल : ओखलकांडा ब्लाक के ग्रामसभा कौडार से एकमात्र नामांकन होने से सतीश फुलारा का निर्विरोध प्रधान बनना तय
प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार का दिन नामांकन का अंतिम दिन था।

अंतिम दिन तक कौडार ग्राम सभा क्षेत्र से ग्राम प्रधान पद के लिए एकमात्र सतीश फुलारा का नामांकन होने के चलते निर्विरोध ग्राम प्रधान बनना तय हो गया है।भीमताल : ओखलकांडा ब्लाक के ग्रामसभा कौडार से एकमात्र नामांकन होने से सतीश फुलारा का निर्विरोध प्रधान बनना तय

ग्राम सभा कौडार के गणमान्य लोगों ने ज्योति सतीश फुलारा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सतीश फुलारा का नामांकन करने के लिए ग्रामीणों का हूजूम उमड़ पड़ा। सतीश फुलारा को ग्रामीणों ने कंधों में उठाकर जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीएसबी परिसर में मेजर ध्यानचंद को किया गया याद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.