ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में गर्मी का असर: हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग के स्कूलों का समय बदला

नैनीताल। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल ने जनपद के मैदानी क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों के समय में बदलाव किया है।

जारी आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर एवं कोटाबाग विकासखंड के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 22 मई 2026 से अग्रिम आदेशों तक नई समयसारिणी लागू रहेगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था केवल मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों पर लागू होगी, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूल इससे बाहर रहेंगे। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और हीटवेव से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

नई समयसारिणी के अनुसार विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित की जाएगी, जबकि विद्यालय संचालन का समय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति में हुए नामित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.