मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन एसएस संधू पहुंचे जागेश्वर,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्तूबर को जागेश्वर धाम भ्रमण के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण 

बागेश्वर/जागेश्वर। इस दौरान मुख्य सचिव ने शौकियथल में बने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की तथा राज्य वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने जिलाधिकारी विनीत तोमर से प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को पूर्ण किया जाए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम की देश विदेश में बहुत मान्यता है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं के मानसखंड में भी जागेश्वर धाम का विशेष स्थान है, इसलिए इस धाम का मास्टर प्लान भी बनाया जा रहा है जिससे जागेश्वर धाम का जल्द ही जीर्णोधार होगा।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री बहुत लोकप्रिय नेता हैं, इसलिए जब प्रधानमंत्री जागेश्वर आयेंगे तो यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों की आर्थिकी में वृद्धि होगी।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु को निर्देश दिए कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 अक्टूबर2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.