ब्रेकिंग न्यूज़

मेला मैदान के मंच पर फंदे से लटके मिले किशोर-किशोरी के शव, जांच में जुटी पुलिस

रामणी गांव में मेला मैदान के मंच की रेलिंग से कक्षा 12 के एक छात्र और कक्षा 11 में पढ़ने वाली किशोरी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले

चमोली। विकासखंड नंदानगर के रामणी गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना से सनसनी फैल गई।

गांव के पास स्थित मेला मैदान के मंच की रेलिंग से कक्षा 12 के एक छात्र और कक्षा 11 में पढ़ने वाली किशोरी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे गांव में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ग्रामीणों को मेला मैदान के मंच पर दो शव लटके होने की जानकारी मिली।

देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा।

बताया जा रहा है कि मृतकों में एक कक्षा 12 का छात्र और दूसरी कक्षा 11 की छात्रा थी। दोनों के एक ही गांव के रहने वाले होने की बात सामने आई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में शोक का माहौल है।

घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन अभी तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शवों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम समेत अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 4 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.