ब्रेकिंग न्यूज़
A revolver held by two anonymous hands is fired on a black background.

रामनगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी गई।

गनीमत रही कि युवक इस हमले में बाल-बाल बच गया, लेकिन घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित जसवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह डंपर चालक है। 16 अप्रैल को रोज की तरह वह सुबह काम पर गया था। दोपहर में उसका बेटा अमृत सिंह उसे खाना देने पहुंचा। इसी दौरान वहां मौजूद अर्जुन सिंह के बेटे गुरदास ने अमृत को रोका और उसके साथ अभद्रता की। आरोप है कि गुरदास ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित के अनुसार 18 अप्रैल को जब वह अपने बेटे के साथ काम से लौट रहा था, तभी आरोपी अर्जुन सिंह मौके पर पहुंचा और अमृत पर तमंचा तानकर फायर कर दिया। हालांकि गोली उसे नहीं लगी और वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दोबारा फायरिंग की कोशिश भी की, लेकिन तब तक युवक सुरक्षित स्थान पर पहुंच चुका था।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में फायरिंग की पुष्टि हुई है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी अर्जुन सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर AHTU नैनीताल की स्पा सेंटरों में सघन चेकिंग, 6 स्पा सेंटरों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.