दिल्ली में पति-पत्नी और बेटी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या

दिल्ली। नेब सराय इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां परिवार के तीन सदस्यों, पति-पत्नी और बेटी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान राजेश तंवर, कोमल और कविता के रूप में हुई है।

राजेश के बेटे ने माता-पिता और बहन का शव सुबह की सैर से लौटने पर देखा।

यह दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गया और बेहोश हो गया। बता दें, दंपति की उनकी बेटी के साथ हत्या उनकी शादी की सालगिरह पर हुई है।

दंपति का बेटा सुबह 5 बजे टहलने के लिए निकला था और करीब 7 बजे वापस लौटा। पुलिस को संदेह है कि हत्याएं इसी समय के बीच हुई हैं। अधिकारियों ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक स्थानीय निवासी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “हमें पता चला कि किसी ने पड़ोस में तीन लोगों की हत्या कर दी है। उनका बेटा (परिवार का चौथा सदस्य) टहलने गया था, जब वह लौटा तो उसने देखा कि किसी ने उसके पिता, माता और बहन की हत्या कर दी है। पुलिस यहां है और जांच चल रही है।”

इस हत्या की वार्दात्क ने लोगों को अविश्वास में डाल दिया है। पड़ोसी डर और अनिश्चितता से जूझ रहे हैं। साथ ही वे चल रही जांच से आगे के विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उनके मन में भी ये सवाल उठ रहा है कि आखिर किसने और क्यों एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में महिला जज के अपहरण की कोशिश का आरोप, रैपिडो चालक पर FIR; सुनसान गली में ले जाकर धमकाने का दावा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.