ब्रेकिंग न्यूज़

 मां और भाई की हत्या की और लाश के पास घंटो बैठी रही , 23 साल की सनकी बेटी की कहानी जान कांप जाएगी रूह

मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के भैंसली जमालपुर (गदापुर) गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 23 वर्षीय युवती ने अपनी ही माँ और भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना 22 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अनीता सिंह का किसी बात को लेकर अपनी माँ मुन्नी देवी और भाई अर्जुन सिंह से विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि अनीता ने लोहे के सरिए और लकड़ी के खूंटे से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर का आंगन खून से लथपथ था और दोनों शव पड़े हुए थे। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आरोपी बेटी अनीता सिंह को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में घटना से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड के पीछे पारिवारिक विवाद मुख्य वजह बताया जा रहा है। साथ ही आरोपी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। आशंका है कि कहासुनी के दौरान उसने आपा खो दिया और इस वारदात को अंजाम दे दिया।

मुरादाबाद पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  लालकुआं : बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, वन अधिकार संगठन की पदयात्रा 29वें दिन भी जारी; गूंजा नारा—‘घोषणा नहीं, अधिसूचना चाहिए’
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.