ब्रेकिंग न्यूज़

स्कूल में मोबाइल चला रहे छात्र को शिक्षक ने  किया मना, मोबाइल के नशे में चूर छात्र ने शिक्षक पर किया चाकू से वार 

त्तर प्रदेश के बहराइच से एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है। जरूरत के साथ मोबाइल जीवन के लिए अभिशाप बनता चला जा रहा है।

इसकी एक बानगी जनपद बहराइच के मिहीनपुरवा इलाके में देखने को मिली, जहां स्कूल में मोबाइल चला रहे छात्र को जब शिक्षक ने मना किया तो मोबाइल के नशे में चूर छात्र ने शिक्षक पर चाकू से वार कर दिया।

टीचर कुर्सी पर बैठकर अपना काम कर रहे हैं। और बेंच से एक स्टूडेंट उठकर आता है, कुछ सेकेंड के लिए खड़े होने के बाद टीचर के ऊपर हमला कर देता है।सनसनीखेज वारदात, स्कूल में मोबाइल छीनने पर छात्र ने टीचर पर चाकू से किया हमला

वहीं छात्र के द्वारा किये गए हमले में स्कूल शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि नवयुग इंटर कॉलेज के शिक्षक राजेंद्र प्रसाद ने 4 दिन पहले क्लास के एक छात्र को मोबाइल चलाने से मना किया था और उसका मोबाइल जप्त कर लिया था।

इसके बाद नाराज होकर छात्र ने आज शिक्षक के ऊपर चाकू से हमला किया। जैसे ही छात्र ने शिक्षक को चाकू मारा पूरे क्लास में अफरा तफरी मच गई। आनंन-फानन में शिक्षक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  अमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट समेत 14 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, परिजनों का सम्मान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.