शराब के नशे में रोंग साइड गाड़ी को हिमांचल के ड्राइवर ने दुकान में घुसाई गाड़ी, पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। हिमांचल से नैनीताल घूमने आए एक टैक्सी ड्राइवर को नशे ने रोंग साइड से गाड़ी चलाना महंगा पड़ गया। जिस पर पुलिस ने टेक्सी ड्राइवर पर कार्यवाही हुए वाहन को सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार गुरूवार रात देर रात हिमांचल निवासी एक टैक्सी ड्राइवर अपनी कार संख्या एच.पी 01 एस 1840 को नशे की हालत में मोहनको चौराहे से गाड़ी चला रहा था।

इस बीच अनियंत्रित होकर उसने ने मल्लीताल निवासी राजेन्द्र करायत की दुकान में घूसा दिया।

दुकान के बाहर खड़ी चिता पुलिस की बाइक को भी टक्कर लग गई।

जिससे दुकान में रखा सामान और काउंटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने ड्राइवर को पड़क लिया और मल्लीताल कोतवाली ले आए।

जहां पर पुलिस ने उसका अल्कोहल टेस्ट किया।जिसमे ड्राइवर के नशे में होने की पुष्टि हुई इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर पर करवाई की।

मल्लीताल कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि नशे की हालत में रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने पर हिमांचल निवासी कुलदीप के खिलाफ चलानी कार्यवाही करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, अनियंत्रित होकर पलटी कार; SSP मंजूनाथ टी.सी. पहुंचे घटनास्थल नाबालिग बच्चों को वाहन न देने और यातायात नियमों का पालन करने की SSP ने की अपील, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.