ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़े खाऊंगी, लेकर आओ… पति को गच्चा देकर पत्नी गायब,शादी के महज तीन महीने बाद ही दुल्हन  पति को चकमा देकर फरार

मुरादाबाद जिले के बिलारी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज तीन महीने बाद ही एक दुल्हन अपने पति को चकमा देकर फरार हो गई। पति बस स्टैंड पर पत्नी का इंतजार करता रह गया और वह अचानक लापता हो गई।

जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र निवासी पीतम सिंह की शादी 1 दिसंबर 2025 को रामपुर जिले के सैफनी क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय रिमझिम के साथ हुई थी। होली के मौके पर रिमझिम अपने मायके गई हुई थी। 9 मार्च को पीतम उसे लेने ससुराल पहुंचा और दोनों साथ में अपने घर लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि रास्ते में दोनों बिलारी बस स्टैंड पर उतरे और आगे जाने वाली बस का इंतजार करने लगे। इसी दौरान रिमझिम ने अपने पति से कहा कि उसे भूख लगी है और वह पकौड़ी खाना चाहती है। उसने सामने ठेले से पकौड़ी लाने के लिए पति को भेज दिया।

पत्नी की मांग पर पीतम सिंह पकौड़ी लेने चला गया। कुछ ही मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो रिमझिम वहां से गायब थी। पहले तो उसे लगा कि वह आसपास ही होगी, लेकिन काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद पीतम सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी रिमझिम को जाते हुए नहीं देखा। परेशान होकर उसने बिलारी थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीतम ने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि उसकी पत्नी मायके के ही किसी युवक के साथ चली गई है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी रिमझिम का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग भी हैरानी जता रहे हैं कि पति को पकौड़ी लाने भेजकर दुल्हन अचानक कैसे गायब हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने आ सकती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.