ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

नैनीताल के सात नंबर के पास चुना धारा के समीप सीवर ओवरफ्लो तेजी से बहता हुआ 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। चुनाधारा क्षेत्र.में पिछले 3 दिनों से बह रहे सीवर के गंदे पानी के सड़क में बहने से जहां आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वही गटर के ओवर फ्लॉ होने से नालों से होकर नैनीझील में समा रही गंदगी से झील का पानी दूषित हो रहा है।

फव्वारे की शक्ल ले चुके सीवरेज के चलते आसपास रहने वालों का जीना दूभर हो गया है।
आपकों बता दे कि नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए नैनीझील का पानी सप्लाई होता है। आए दिन नगर के किसी न किसी क्षेत्र में सड़को गली मोहल्लों में बहने वाले सीवरेज की समस्या का जल संस्थान अभी तक कोई ठोस समाधान नही निकाल पाया है।

जिसके चलते लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है। कई इलाकों में बाजार हो बीडी पांडे हॉस्पिटल हो रॉयल होटल कंपाउंड आवागढ़ कॉमेटी लाइन सदर लाइन नैना देवी मंदिर तल्लीताल रामजी हॉस्पिटल बिरला चुंगी हर जगह का हाल यही है ।

आए दिन सीवर का गंदा पानी बहता हुआ जीवन दाहिनी नैनी झील में में समाती है पर वही पानी नैनीताल जनता के घरों में आता है करोड रुपए का प्लान लगाने के बाद भी स्थिति वैसी की वैसी है कब तक सुधरेगा यह व्यवस्था आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में 42 स्कूलों के 5600 से अधिक विद्यार्थी देंगे ‘भारत को जानो’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.