ब्रेकिंग न्यूज़

भवाली में शीलू कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ किया गोमुख कांवड़ समिति की 17वीं पद महाशिवरात्री कांवड़ यात्रा का स्वागत

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भवाली 6 गोमुख कांवड़ समिति के बैनर तले शुरू हुई सत्रहवीं पद महाशिवरात्री कांवड़ यात्रा का भवाली में टीम शीलू कुमार ने हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।

विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे युवा नेता शीलू कुमार की टीम ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत करते हुए उनकी धर्मनिष्ठा की सराहना की।

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यह कांवड़ टोली हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य नीलकंठ नर्मदेश्वर मंदिर, जजूली (नीलकंठ) पहुँचेगी। यात्रा का नेतृत्व महेंद्र सिंह फत्याल कर रहे हैं।

टीम शीलू कुमार ने इस अवसर पर कांवड़ियों को सम्मानित किया और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की।

इस दौरान पवन रावत, कबीर साह, तनुजा कनवाल, मनीष, जगदीश, तरुण मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में फिल्म ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, दर्शकों को नहीं देना होगा SGST
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.