हल्द्वानी। BMP Events द्वारा 22 जून 2025 को हल्द्वानी के प्रतिष्ठित कांता बैंक्वेट हॉल में एक शानदार म्यूजिकल और एंटरटेनमेंट ईवनिंग का आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों को संगीत, हास्य और रोमांच से भरपूर अनुभव दिया।

शाम का सबसे बड़ा आकर्षण रहीं शर्ली सेठिया, जो अपनी सुरीली आवाज़ और दिल को छू लेने वाले परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। शर्ली ने अपने मशहूर गानों और मेलोडियस प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शर्ली सेठिया न केवल एक यूट्यूब सेंसेशन हैं, बल्कि उन्होंने अरिजीत सिंह जैसे प्रमुख कलाकारों के साथ भी मंच साझा किया है और देश-विदेश में अपने लाइव परफॉर्मेंस से लाखों दिल जीते हैं।

पनद्वस – द बैंड ने रॉक, फोक और मॉडर्न म्यूजिक का शानदार मिश्रण प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी जीवंत हो गया। उनके जोश और संगीतमय प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 हास्य और मनोरंजन – विकल मेहता (अक्षय कुमार मिमिक्री आर्टिस्ट)

हंसी से लोटपोट करने वाला सेगमेंट पेश किया विकल मेहता ने, जो भारत के प्रसिद्ध अक्षय कुमार की मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं।

उनकी आवाज़, हावभाव और कॉमिक टाइमिंग ने सभी को खूब हंसाया।

संजीव अग्रवाल व शोभित अग्रवाल ने सबका धन्यवाद दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, नैनीताल जिले में करीब दो दर्जन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण,विभिन्न खाद्य पदार्थों के 14 नमूने जांच के लिए भेजे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.