हल्द्वानी।  विख्यात श्री कालू सिद्धि मंदिर में शनिवार देर रात चोरी की गंभीर वारदात सामने आई है।

अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में स्थित एक कक्ष का ताला तोड़कर कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

मंदिर व्यवस्थापक महंत निरंजन गिरी ने बताया कि चोर लगभग दो किलो का चांदी का मुकुट, चांदी के लोटे व थालियां, करीब 35 हजार रुपये की पुरानी मुद्रा, इसके अलावा मंदिर के रसोइए नरेंद्र नाथ का कोट-पैंट और एक हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, व्यापारियों के हित में कीं आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.