ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

अल्मोड़ा। ताकुला ब्लॉक अंतर्गत डोटियाल गांव में शोकसभा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची महिलाओं के बैठने के दौरान अचानक घर की पाल (मंजिल/फर्श) टूट गई, जिससे छह महिलाएं घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार को बागेश्वर के पगना स्थित सप्तेश्वर मंदिर के पास सरयू नदी में नहाते समय 40 वर्षीय नंदन सिंह पुत्र स्व. गोविंद सिंह, निवासी डोटियाल गांव की तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई थी। शनिवार को उनके घर ग्रामीण और रिश्तेदार शोक प्रकट करने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि घर के अंदर सभी लोग पाल पर बैठे थे, तभी अचानक पाल भरभराकर टूट गई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में डोटियाल गांव निवासी सुनीता देवी, राधिका देवी, सुशीला देवी, खिमुली, तारा देवी (निवासी बागेश्वर) और मृतक की रिश्तेदार मुन्नी देवी घायल हो गईं।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सड़क तक पहुंचाया, जहां से 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें बेस अस्पताल भेजा गया।

ग्राम प्रधान प्रियंका सुयाल ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया गया है। घायलों में एक महिला की कमर में चोट आई है, जबकि दो महिलाओं के हाथ में चोट बताई जा रही है। अन्य को भी हल्की चोटें आई हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; साथी फरार, दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.