जिला बदर की शर्तो का उल्लंघन करने वाले स्मैक तस्कर को बनभूलपुरा पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल  के आदेश से 06 माह हेतु जिला बदर किया गया अभि0 (स्मैक तस्कर)- अजीम मुशान उर्फ अन्ना पुत्र हबीब नूर निवासी ख्वाजा कालौनी इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 33 वर्ष को जिला बदर की अवधि में थाना बनभूलपूरा क्षेत्रान्तर्गत पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल गिरफ्तार किया गया।

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अपराध नियन्त्रण हेतु अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये ।

नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपूरा के नेतृत्व में उ0नि0 संजीत राठौड़ मय हमराही कानि0 मौ0 अतहर के साथ दिनाँक30/09/2023 को 06 माह हेतु जिला बदर किया गया था।

अभि0 अजीम मुशान उर्फ अन्ना पुत्र हबीब नूर निवासी ख्वाजा कालौनी इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र33 वर्ष को जिला बदर की अवधि में अपने घर पर मौजूदगी पाये जाने पर दिनाँक-12-10-2023 को मुखबिर की सूचना पर ख्वाजा कालौनी के पास बनभूलपुरा से गिरफ्तार किया गया।

जिला बदर की शर्तो का उल्लघंन किये जाने पर अभियुक्त अजीम मुशान उपरोक्त के विरूद्द मुकदमा FIR NO -303/2023 U/S 3/10 गुण्डा अधिनियम पंजीकृत किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.