ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। खनस्यूं थाना क्षेत्र के अंतर्गत पतलोट में शनिवार शाम वन्यजीव और चरस तस्करों की तलाश में गई एसटीएफ टीम पर तस्करों ने अचानक फायरिंग कर दी।

घटना में एसटीएफ के सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया और एक स्थानीय काश्तकार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके से एक तस्कर को दो भालू की पित्त के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा तस्कर जंगल में फरार है। जिसकी तलाश लगातार जारी है।

घटना के दौरान एसटीएफ टीम ने मौके से चंपावत निवासी वन्यजीव तस्कर सुंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

उसके कब्जे से दो भालुओं की पित्त बरामद की गई, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

पंतनगर एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ खनस्यू थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उससे पूछताछ चल रही है।

दूसरा तस्कर  जंगल की ओर भाग गया था, जिसकी तलाश के लिए पुलिस व एसटीएफ की टीमें लगातार कांबिंग कर रही हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में SIR को लेकर कांग्रेस मुखर, मतदाताओं के नामों पर अनावश्यक आपत्तियों का लगाया आरोप
error: Content is protected !!