ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊँ विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालयी टेबल टेनिस में एमबीपीजी हल्द्वानी का दबदबा, महिला और पुरुष दोनों वर्गों में जीती चैंपियनशिप“खतरा महसूस हो तो चुप न रहें, तुरंत 112 डायल करें”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का छात्राओं को सुरक्षा संदेश SP संचार श्री रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में GGIC नैनीताल की छात्राओं को Dial-112 एवं SOS की दी गई जानकारी “नैनीताल पुलिस 24×7 आपके साथ है—निर्भीक होकर मदद मांगें।”नैनीताल दुग्ध समितियों में चुनाव संपन्न: 238 में निर्विरोध निर्वाचन, मुकेश बोरा 12वीं बार बने अध्यक्षखुर्पाताल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, आगामी चुनाव को लेकर बनी रणनीति; जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोरभीमताल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

खैरना केस: CCTV से खुली सच्चाई, आरोप निकले झूठे

नैनीताल। खैरना चौकी क्षेत्रांतर्गत एक युवक की आत्महत्या के प्रकरण में कतिपय लोगों द्वारा पुलिस पर निराधार आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं, अब इस संबंध में नैनीताल पुलिस ने अपना पक्ष जारी किया है।

गत दिवस खैरना चौकी प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ सायं कालीन गस्त पर थे, इस दौरान बाजार में उक्त युवक शराब पीकर अनर्गल बातें करता हुआ पाया गया, जिस पर स्थानीय लोगों द्वारा आपत्ति प्रकट की जा रही थी।

पुलिस द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त व्यक्ति को सीएचसी भवाली ले जाया गया, जहां मेडिकल चेकअप कराने के उपरांत शराब पीने की पुष्टि हुई, जिस आधार पर उक्त के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत 250 रुपए का चालान किया गया।

चालान के उपरांत उक्त व्यक्ति को उसके जिम्मेदार परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया, इस बीच पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली है जिसमें सुपुर्द की के उपरांत उक्त व्यक्ति अपने साथियों के साथ शराब की दुकान पर दिखाई दे रहा है।

पुलिस द्वारा विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की बात कही जा रही है, तथा मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल द्वारा करने की बात कही जा रही है।

इसी दौरान एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई है जिसमें थाने से वापस जाने के बाद वह अपने दोस्तों व परिजनों के साथ शराब भट्टी में जाते हुए दिखाई दे रहा है स्वयं पैसे देकर शराब खरीदते हुए भी दिखाई दे रहा है, गाड़ी में बैठकर रात भर पार्टी मौज मस्ती भी की गई है।

इस CCTV देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि पुलिस द्वारा इसके साथ कोई भी बदसुलूकी या प्रताड़ना नही की गई है।

यह भी पढ़ें :  लगातार बारिश से काठगोदाम-हैड़ाखान-खनश्यू मार्ग पर बड़ा भूस्खलन: 200 गांवों का प्रमुख संपर्क मार्ग बंद, मलबा हटाने में जुटी मशीनें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.