ब्रेकिंग न्यूज़
“खतरा महसूस हो तो चुप न रहें, तुरंत 112 डायल करें”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का छात्राओं को सुरक्षा संदेश SP संचार श्री रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में GGIC नैनीताल की छात्राओं को Dial-112 एवं SOS की दी गई जानकारी “नैनीताल पुलिस 24×7 आपके साथ है—निर्भीक होकर मदद मांगें।”नैनीताल दुग्ध समितियों में चुनाव संपन्न: 238 में निर्विरोध निर्वाचन, मुकेश बोरा 12वीं बार बने अध्यक्षखुर्पाताल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, आगामी चुनाव को लेकर बनी रणनीति; जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोरभीमताल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापनकालाढूंगी : चकलुवा में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ बढ़ा विरोध, सभासदों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 नैनीताल के भीमताल में मोटरसाइकिल चालक को तेंदुए ने किया घायल 

रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

भीमताल।  खुटानी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार बाइक और तेंदुए की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेंदुआ बाइक की चेन में फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

अधिकारियों ने लोगों से मौके से दूरी बनाए रखने और भीड़ न लगाने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड PCS-2026 की विज्ञप्ति जारी, डिप्टी कलेक्टर और DSP समेत 67 पदों पर होगी भर्ती; इस तारीख तक करें आवेदन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.