ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

चोरी का लीसा चोरी छुपे बेचने का कर रहा था काम, SOG/काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, कोशिश की नाकाम

दीपावली पर्व के दृष्टिगत चल रही सघन चैकिंग के दौरान एसओजी और काठगोदाम पुलिस ने 60 टिन अवैध लीसा (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपए) परिवहन करते हुए 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल में दीपावली पर्व के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु की तथा बाहरी व्यक्तियों की चेकिंग हेतु सभी सर्किल/थाना/चौकी प्रभारियों को कुशल रणनीति के तहत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु व निर्देशित किया गया है। जिसके बाद से जनपद पुलिस अलर्ट मोड पर है। लगातार चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही कर रही है।

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी श्री संजीत राठौर एवं काठगोदाम पुलिस टीम मय द्वारा चैकिंग के दौरान आइटीबीपी ट्रांजिट कैंप के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के सामने नैनीताल रोड काठगोदाम से डूंगर सिंह सुरकाली पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम रथल पोस्ट अशु थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 37 वर्ष को वाहन संख्या UK19 CA 1346 अशोका लीलेंड बड़ा दोस्त, में 60 टिन अवैध लीसा (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपए) परिवहन करने पर गिरफ्तार किया गया।

उक्त के विरुद्ध थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्या 114/2024 धारा 26/42 वन अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त डूंगर सिंह सुरकाली पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम रथल पोस्ट अशु थाना कपकोट जिला बागेश्वर उम्र 37 वर्ष

अभियुक्त से 60 टिन अवैध लीसा (अनुमानित कीमत 03 लाख रुपए) बरामद। पुलिस द्वारा लीसे के कागजाद मांगे जाने पर अभियुक्त कोई वैध कागज नहीं दिखा पाया

बताया कि वह चोरी का लीसा लेकर आता है जिसे पुलभट्टा से आगे किसी व्यक्ति को बेचता है, पुलिस द्वारा इस संबंध में जांच की जा रही है, तथ्य सामने आने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, चांदनी चौक में लगाए कैमरे

You missed

error: Content is protected !!