रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। राजकीय स्नात्तकोत्तर महविद्यालय रानीखेत में आज अर्थशास्त्र विभाग में विभागीय परिषद क़े तत्वाधान में उत्तराखंड क़ी रोजगार सृजन योजनाओ पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें अर्थशास्त्र क़े 95 छात्र – छात्राएं उपस्थिति रहे व 17 छात्र – छात्राओं नें प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
जिसमें तनुजा मेहरा व डिम्पल नें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, टीना आर्या व तृप्ति पंत नें मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, नेहा तिवारी, पंकज कुमार, मनीषा नेगी नें मनरेगा, कविता नें विश्वकर्मा योजना पर आपने विचार व्यक्त किये।महविद्यालय रानीखेत में रोजगार सृजन योजनाओ पर भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

जिसमें प्रथम स्थान पर एम. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा नमिता धोनी (विश्वकर्मा योजना) द्वितीय स्थान पर बी. ए प्रथम सेमेस्टर की मुस्कान (प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना) एवं तृतीय स्थान पर बी. ए. प्रथम सेमेस्टर की रितु नेगी (मनरेगा ) रही।

निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डॉक्टर दीपा पाण्डेय प्रभारी इतिहास विभाग, डॉंक्टर दीपाली कनवाल वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया। डॉक्टर पंकज प्रियदर्शी, डॉक्टर लक्ष्मी देवी, डॉक्टर महिराज मेहरा नें भी आपने वक्तव्य से छात्र – छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।

तत्पश्चात अर्थशास्त्र विभाग क़े पूर्व छात्र (सत्र 2020—2022) संजय कुमार द्वारा UGC NET की 2024 की परीक्षा उत्तीर्ण की गई। जिसके लिए महाविद्यालय क़े प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पाण्डेय, विभाग प्रभारी डॉक्टर नमिता मिश्रा, डॉक्टर संगीता कुमारी, डॉक्टर पारुल भारद्वाज सहित महाविद्यालय परिवार द्वारा उनकी इस उपलब्धि क़े लिए उन्हें बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाये दी। वही कार्यक्रम क़े अंत में डॉक्टर सांगीता कुमारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।मंच का संचालन डॉक्टर नमिता मिश्रा द्वारा किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.