हल्द्वानी। श्री रामलीला संचालन 2025 का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ प्रारंभ हो गया। व्यास पीठ पर बैठे पंडित पुष्कर दत्त त्रिपाठी ने व्यास पीठ पूजन कराया उनका साथ पंडित प्रमोद भट्ट ने दिया तथा गणपति पूजन करवाया।

रामलीला मंचन समिति के मीडिया प्रभारी विनीत अग्रवाल ने बताया कि कल को रावण जन्म तथा नारद मोह की लीला का मंचन रामलीला मैदान में किया जाएगा. आज गणपति भगवान जी का पाठ तनुज गुप्ता ने किया।
रामलीला समिति के सदस्यों विवेक कश्यप साकेत अग्रवाल. राजेंद्र मुन्ना, पंकज कपूर, मनोज गुप्ता, हरि मोहन अग्रवाल,भोला नाथ केसरवानी, गोपाल पाल सौरभ अग्रवाल,दिनेश गुप्ता,तरंग अग्रवाल, प्रदीप जनोंटी, मंजू वार्ष्णेय के साथ नगर के तमाम गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे जिसमें राजीव जायसवाल, विवेक शर्मा, सीमा देवल रवीन्द्र बाली , संदीप कुकसाल,देवेन्द्र बिष्ट रहे ,सत्येंद्र सम्मि ,रामलीला समिति के रिसीवर सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान और समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन समिति के सदस्य अतुल अग्रवाल ने किया. आज की लीला में सुशील शर्मा, सचिन जैसवाल, संजय गोयल, यश गुप्ता ने सहयोग किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, कालाढूंगी में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.