पत्रकारों के सम्मान और संवाद को प्राथमिकता… SSP अर्पण यदुवंशी ने जताया आभार, पुलिस-मीडिया समन्वय को और मजबूत बनाने का दिया भरोसा!
पत्रकारों के सहयोग और संवाद के लिए एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने जताया आभार, बोले—पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय से मजबूत होगी कानून व्यवस्था
नैनीताल। जनपद के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी (IPS) ने पत्रकारों के साथ आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति और सकारात्मक संवाद के लिए सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने पत्रकारों के नाम जारी अपने संदेश में कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच आपसी समन्वय, विश्वास और बेहतर संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ-साथ जनहित के कार्यों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस और मीडिया के बीच यह सकारात्मक संबंध भविष्य में भी इसी प्रकार कायम रहेगा।
उन्होंने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत रहेगी। इन प्रयासों में मीडिया की सकारात्मक भूमिका और सहयोग भी महत्वपूर्ण है।
एसएसपी ने सभी पत्रकारों को उनके सहयोग के लिए पुनः धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस और मीडिया आपसी तालमेल के साथ जनहित में बेहतर कार्य कर सकते हैं।
नवागत एसएसपी के इस संदेश को पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास और सकारात्मक संवाद की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
























