ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी के कुशल नेतृत्व में मुखानी क्षेत्र में घटित 2 चोरियों की घटना का खुलासा

चोरी की घटना को अंजाम देने वाला अन्तर्राज्यीय शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में

9 लाख से अधिक के सोने- चांदी के आभूषण व नगदी बरामद 

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर एसओजी और मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।
पहला मामला 14 मार्च 2026 को सामने आया, जिसमें सत्यानंद कॉलोनी निवासी ललित सिंह ने अपने घर से 50 हजार रुपये नकद और चांदी के जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। यह घटना जनवरी माह के बीच की बताई गई थी।
दूसरा मामला 1 अप्रैल 2026 को दर्ज हुआ, जिसमें हरि शिव विहार निवासी घनश्याम चंद्र के घर से ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी की गई थी। दोनों मामलों में मुखानी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों घटनाओं में एक ही संदिग्ध व्यक्ति के शामिल होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस, पूछताछ और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई तेज की।
3 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने गुसाईपुर तिराहे के पास से मुंशी राम उर्फ सोनू (41 वर्ष), निवासी बेहट, सहारनपुर को चोरी के आभूषण और नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी द्वारा अन्य राज्यों में भी कई वारदातों को अंजाम देने की जानकारी जुटाई जा रही है।
इस सफलता पर एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को 1500 रुपये नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मोबाइल की लत छुड़ाने के लिए बच्चों को दिखाया डरावना नाटक, आंख पर लाल रंग लगाकर कहा- ‘डॉक्टर ने आंखें निकाल दीं’

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.