हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार ध्रुव रौतेला को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है ध्रुव रौतेला मीडिया जगत में लंबे समय से सक्रिय हैं और उन्हें पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है।

वह इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही उनका संबंध भारतीय जनता पार्टी से भी है।

  उन्हें सीएम पुष्कर सिंह धामी का करीबी माना जाता है, जिसके चलते उनकी यह नियुक्ति खास महत्व रखती है।

राज्य सरकार का उद्देश्य उनके अनुभव का लाभ उठाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को मीडिया के जरिए प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाना है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य से जुड़ा है धनतेरस का पावन पर्व, आरोग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है धनत्रयोदशी - डॉ ललित तिवारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.