ब्रेकिंग न्यूज़

निजी स्कूलों की मनमानी के चलते एक्शन में आएगा प्रशासन

हल्द्वानी। निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा नई एसओपी (SOP) जारी किए जाने के बावजूद हालात में खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।

आरोप है कि कई निजी स्कूल अब भी एनसीईआरटी के बजाय महंगी और निजी प्रकाशकों की किताबें लागू कर रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि विद्यालय केवल एनसीईआरटी की पुस्तकों को प्राथमिकता दें, लेकिन जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। अभिभावकों में इसे लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने कहा है कि प्रशासन और शिक्षा विभाग मिलकर संयुक्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इसके साथ ही प्रशासन ने एक ईमेल आईडी भी जारी की है, जिस पर अभिभावक अपनी शिकायत गोपनीय रूप से दर्ज करा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर त्वरित जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस पहल के बावजूद अब देखना होगा कि निजी विद्यालयों पर कितनी प्रभावी तरीके से लगाम लगाई जा सकेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : नन्दा देवी महोत्सव के महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.