ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जनपद नैनीताल में संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में जिला मीडिया सह संयोजक किसान मोर्चा शैलेंद्र बिष्ट को ओखलकांडा मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति जिला स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से की गई है। बिष्ट की नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाइयों का तांता लग गया है।

शैलेंद्र बिष्ट ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा और अधिक सक्रिय होकर संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा।

बधाई देने वालों में मंडल अध्यक्ष नितिन कारकी, मंडल महामंत्री आशीष बजाज, वरिष्ठ नेता संतोष साह, कमलेश ढौंडियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता साह, जिला उपाध्यक्ष कविता गंगोला, रमा भट्ट, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, युवराज करायत, सभासद भगवत रावत, कृष्ण शर्मा, मयंक पंत, प्रदीप कुमार, बच्ची चंद, सभासद पूरन बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल कुमार, हर्षित अधिकारी, मोहित पंत, गौरव हार्पर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शैलेंद्र बिष्ट को शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दर्दनाक हादसा: बेटे की मौत की खबर सुन मां ने सरयू में लगाई छलांग, मां-बेटे की एक ही दिन में मौत से मचा कोहराम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.