ब्रेकिंग न्यूज़

बेतालघाट के 80 छात्रों ने किए जागेश्वर धाम व गोलू देवता मंदिर के दर्शन, शैक्षिक भ्रमण बना यादगार

 रिपोर्टर गुड़डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। बेतालघाट क्षेत्र के खेमचंद महाविद्यालय के 80 छात्र-छात्राओं को भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमचंद्र आर्य के सौजन्य से धार्मिक व शैक्षिक भ्रमण पर जागेश्वर धाम के दर्शन कराए गए।

इस अवसर पर लोहाली की ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया और इस पहल के लिए हेमचंद्र आर्य का आभार व्यक्त किया।

जागेश्वर धाम पहुंचकर छात्र-छात्राओं को बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही उन्होंने मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं।

इसके बाद विद्यार्थियों ने चितई गोलू देवता मंदिर पहुंचकर गोलू देवता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने इस अनुभव का भरपूर आनंद उठाया और यादगार पलों को अपने कैमरों में कैद किया।

छात्र-छात्राओं ने इस अवसर के लिए हेमचंद्र आर्य का आभार जताते हुए इसे एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक यात्रा बताया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मल्ला चौफुला में जर्जर आंतरिक मार्ग के निर्माण की मांग तेज, सीसी सड़क बनाने की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.