हल्द्वानी। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने धनलक्ष्मी इंटरप्राइजेज के द्वारा की गई धोखाधड़ी के मामले का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पहले ही पुलिस द्वारा एक व्यक्ति गिरफ्तारी की जा चुकी थी।

जनता के साथ लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाली फर्जी कम्पनी धनलक्ष्मी इंटरप्राइजेज मामले में पुलिस टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा नैनीताल द्वारा जनपद आगमन के उपरान्त एस०ओ०जी० / थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना मुखानी में पंजीकृत धोखाधडी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

थाना मुखानी में दिनांक 14 सितम्बर, 17 सितम्बर, 18 सितम्बर 20237 को बादी क्रमशः भुवन सिंह, निवासी मुखानी, विनय रौतेला निवासी बद्रीपुरा मुखानी, जय कुमार सिंह निवासी अतुल इलेक्टॉनिक मुखानी द्वारा तहरीर के आधार पर धारा 420/406 भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया किया गया।

वादियों द्वारा बताया कि हमारी दो गाड़ियों जो कि किराये ली गयी उनको कम्पनी के मालिक एवं कर्मचारी धोखाधड़ी कर ले कर भाग गये तथा एसी, लेपटॉप, आरओ व अन्य इलैक्ट्रानिक सामान फर्जी चेक देकर हमारा सामान हड़प लिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 17 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.