ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

सार्वजनिक स्थानों से 99 नशेड़ी, हुड़दंगी व अनावश्यक जमघट लगाए अराजकतत्व हिरासत में, जुर्माना जमा, 4 नशेड़ी चालक गिरफ्तार

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शहर में अराजकतत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाने व आगामी त्योहारों के दौरान बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती भीड़भाड़ को देखते हुए महिलाओं, बुजुर्गों व जनता की सुरक्षा के दृष्टिगत अराजकतत्वों व हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
एसपी क्राइम डॉ0जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में भीमताल, भवाली व हल्द्वानी में थानाध्यक्षों व टीम द्वारा भीमताल, भवाली सहित हल्द्वानी में प्रभावी अभियान चलाकर व्यापक कार्यवाही की गई।

➡️ सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने, अशांति फैलाने वाले 99 अराजक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए 24,500 रुपये का जुर्माना जमा किया गया।
➡️ नशे में वाहन चलाने वाले 4 चालकों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किए गए।

नैनीताल पुलिस का संदेश-
● महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि, समाज में शांति और व्यवस्था बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
● यातायात नियमों का पालन करें।
● नशे से दूर रहें, खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की जान भी बचाएँ।
● अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, अपराध और अराजकता को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

You missed

error: Content is protected !!