“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” पर SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा का एक्शन मोड

SOG/हल्द्वानी पुलिस नशे पर प्रहार, नशीले इंजेक्शनों की तस्करी में लिप्त अलग अलग मामलों में 2 नशे के सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे

248 नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में सख्त रुख अपनाते हुए जिले भर में मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक  प्रकाश चन्द्र व क्षेत्राधिकारी  नितिन लोहानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी  राजेश कुमार यादव व SOG प्रभारी  संजीत राठौड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा दिनांक 03.07.2025 को 2 अलग अलग मामलों में 02 अभियुक्तों को नशीले इंजेक्शनों की बड़ी कुल 248 इंजेक्शनों की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया।

मामला-1

पुलिस टीम द्वारा रामपुर रोड, गन्ना सेंटर के पास, हल्द्वानी से आशिफ मलिक उर्फ आशू पुत्र नासिर मलिक निवासी – लाइन नं. 14, वार्ड नं. 23, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के कब्जे से 100 Buprenorphine Injection, 100 Avil Injection के (कुल-200 इंजेक्शन) बरामद कर गिरफ्तार किया है। तथा उक्त के विरुद्ध एफआईआर संख्या 211/2025 धारा 8/22 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

अभियुक्त आशिफ ने पूछताछ में बताया कि वह नशीले इंजेक्शन उत्तर प्रदेश के बहेड़ी, जनपद बरेली में रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित एक व्यक्ति किशन से खरीदता है।

इन्हें फिर हल्द्वानी में युवाओं को ऊँचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाता है।

मामला-2

पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान इंडियन बैंक के सामने, बरेली रोड, हल्द्वानी से सलिक अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी – गौजाजाली उत्तर, थाना बनभूलपुरा, उम्र 52 वर्ष के कब्जे से 24 Buprenorphine Hydrochloride Injection व 24 Avil Injection कुल-48 नशीले इंजेक्शन बरामद कर गिरफ्तार किया है। उक्त के विरूद्ध एफआईआर संख्या- 225/2025, धारा- 8/22 NDPS Act पंजीकृत किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र आज से: अंकिता भंडारी प्रकरण, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, 445 सवालों के जवाब देगी धामी सरकार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.