2 करोड़ की रंगदारी की मांग करने वाले आरोपी को नैनीताल पुलिस ने मात्र 12 घण्टे में किया गिरफ्तार

 हल्द्वानी। यूट्यूबर सौरभ जोशी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। जोशी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला है।

जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को ‘लॉरेंस बिश्नोई गैंग’ का सदस्य बताते हुए उसे पैसे देने की धमकी दी थी। पत्र में यह कहा गया था कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो तुम्हें और परिवार के किसी सदस्य को जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद ली।

पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर आरोपी अरुण कुमार (19) पुत्र पूरन सिंह निवासी थानपुर, डावरी थाना फेजगंज तहसील बिसौली, जिला बदायूं को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी पहले जिला मौहाली के जिरकपुर स्थित रेडिसन होटल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था।

यहां उसकी शॉर्टकट तरीके से अधिक पैसे कमाने की आदत थी, जिसके कारण वह नशे के कारोबार में भी लिप्त था। जब होटल प्रबंधन को उसके अवैध कार्यों की जानकारी मिली, तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

इसके बाद आरोपी ने शॉर्टकट में पैसा कमाने के लिए यूट्यूबर को धमकी देकर रंगदारी मांगने की साजिश रची पुलिस ने आरोपी को दबोचने के लिए त्वरित और सटीक रणनीति अपनाई, जिससे यह मामला महज 12 घंटे में सुलझ गया।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विधायक सुमित हृदयेश ने जताया जान का खतरा, गैरसैंण विधानसभा में करेंगे आत्मदाह

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.