ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण तब और खास बन गया जब धारी तहसील के चोरलेख गांव की होनहार बेटी कुमारी अंजली ने श्रीलंका में आयोजित एशियन गेम्स जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।एशियन गेम्स जूडो में स्वर्ण जीतने वाली अंजली से मिले राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, दी शुभकामनाएं

इसी क्रम में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने अंजली से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि अंजली की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र और उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।एशियन गेम्स जूडो में स्वर्ण जीतने वाली अंजली से मिले राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, दी शुभकामनाएं

हरीश पनेरू ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अंजली ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है, जो काबिल-ए-तारीफ है।

उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि अंजली इसी तरह आगे बढ़ती रहें और देश के लिए और भी पदक जीतकर भारत का नाम विश्व पटल पर ऊंचा करें।

अंजली की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है और लोग उन्हें बधाई देने के लिए लगातार उनके घर पहुंच रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने भी अंजली की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए सरकार से ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित सुविधाएं और प्रोत्साहन देने की मांग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा में हरीश पनेरु का जनसंपर्क अभियान जारी, दूरस्थ गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.