ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। भारत रत्न डॉ. बाबा भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर के दर्शन घर पार्क में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारी यूनियन, अनुसूचित जाति मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, शिक्षा व अधिकारों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के.एल. आर्य द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती सरिता आर्य उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की संयोजक  ज्योति ढौंडियाल तथा सहसंयोजक प्रदीप आर्य और संतोष कुमार (जिला मंत्री, एससी मोर्चा) रहे। जिला उपाध्यक्ष भाजपा दयाकिशन पोखरिया सहित कई पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर नवनियुक्त जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, पूर्व अध्यक्ष मनीष जोशी, वाल्मीकि समाज के सरपंच गिरीश भैया, सचिव दिनेश कटियार, उपाध्यक्ष संजय सौदा, उपसचिव अभिषेक मुल्तानिया, कमल सिलेलान, राजन कुमार, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष हेमंत बेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अमिता साह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विकास जोशी, अरुण कुमार, निखिल बिष्ट, कमल जोशी, मयंक पंत, शैलेंद्र बरगली, सभासद भगवत सिंह रावत, रेखा जोशी, विनय कुमार, अतुल कुमार, करन साह, युवराज सहित कई लोगों ने सक्रिय सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव की भीड़ में परिजनों से बिछड़ा 4 वर्षीय बच्चा, नैनीताल पुलिस ने कुछ ही देर में सकुशल खोज निकाला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.