हल्द्वानी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश का कहना है कि राज्य सरकार निकाय चुनाव को पूरी तरह टालने का प्रयास कर रही है।

आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार हाईकोर्ट को गुमराह करने में भी पीछे नहीं है, गलत शपथ पत्र देकर कोर्ट को गुमराह किया जा रहा है। निकाय चुनाव में भी सरकार ने कुछ ऐसा ही किया है।

आगामी 4 जून को मतगणना के दिन भाजपा सरकार को झटका लगेगा, लिहाजा इसी डर से निकाय चुनाव को पीछे किया जा रहा है।

आपको बता दें कि पूर्व में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा था कि नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल नहीं बढ़ाया जाएगा, साथ ही कहा कि छह महीने में चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

इसके बावजूद प्रदेश सरकार लगातार हाईकोर्ट को गुमराह करते आ रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर में पीएम-उषा मेरु के तहत दो दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का समापन, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सफलता और रोजगार के मंत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.