ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में कुमाऊं जल सस्थान के कर्मचारियों ने अपनी मांगे पूरी करने के लिए 9वें दिन भी हड़ताल जारी 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखण्ड जल संस्थान, पेयजल निगम महासंघ जल संस्थान पेंशनर्स एसोसियेशन द्वारा बनाए गए संयुक्त मोर्चे के निर्देशानुसार नैनीताल शाखा में समस्त कर्मचारियों ने जल संस्थान कार्यालय मल्लीताल मे 2 घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की।

 ज्ञात हो कि उत्तराखण्ड जल संस्थान विभाग एवं विभाग की पेयजलI योजनाओं को सरकार और शासन एडीबी अथवा अन्य प्राईवेट संस्था को सौपने की तैयारी कर रही है।

जबकि वर्तमान तक पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान सम्पूर्ण उत्तराखण्ड प्रदेश में पेयजल जैसी महत्वपूर्ण एवं अति आवश्यक सेवा एवं अनुरक्षणाधीन पेयजल योजनाओं को बखूबी रूप से चला रहा है।

उत्तराखण्ड जल संस्थान विभाग को सरकार द्वारा एडीबी अथवा अन्य प्राईवेट संस्था को सौपने की इस मनसा के खिलाफ सभी कर्मचारियों में रोष प्राप्त है। नैनीताल शाखा के पदाधिकारियों द्वारा सांकेतिक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया। 

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रान्तीय उपाध्यक्ष महेश राम, शाखा अध्यक्ष श्री विजय कुमार साह, शाखा सचिव श्री किशन सिंह बिष्ट सहित शाखा कार्यालय एवं समस्त इकाइयों से उपस्थित कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया गया, जिनके नाम निम्नलिखित हैं।

सर्वश्री डीएस बिष्ठ-सहायक अभियंता, त्रिवेन्द्र जोशी-अपर सहायक अभियंता, गोपाल सिंह कार्की-कनिष्ठा अभियंता, विनय चौधरी सहायक लेखक सहायक, ललित टंडन, राजेंद्र प्रसाद, अभिषेक सिंह, कमल नेगी, अशोक भट्ट, राजेंद्र सिंह ठगुना, इंद्रा गोस्वामी, दीपा बिस्कुट , पिता पाठक, देवकी नंदन पांडे, हरगोविंद बिष्ट, संजय कुमार, मोहन सिंह बोरा, विजय कुमार शाह , मोहित कुमार आर्या, प्रियकुंवर, मो. सईद, बिशन दत्त इंपलकोटी, राकेश चंद्रा, भुवन चंद्र बुढलाकोटी, हयात सिंह, आजाद प्रकाश, अनिल शर्मा , सोमनाथ सिंह, सौरव बिष्ट, जगदीश कांडपाल, इंदिरा गोस्वामी, प्रीति आर्या, शालिनी प्रसाद,आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : चाफी-अल्चौना-ताड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली 2.26 करोड़ की मंजूरी, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया निर्माण कार्य का शुभारंभ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.