एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर सरोवर नगरी में लोगों ने दीपाली थापा का जोरदार स्वागत किया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने बाद नैनीताल पहुँची युवा मुक्केबाज दीपाली थापा का स्कूली बच्चों ने सम्मान में रोड शो निकालकर जोरदार स्वागत किया गया।

डीएसए मैदान में आयोजित युवा मुक्केबाज दीपाली के स्वागत समारोह के दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी।

इसके साथ ही होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियो के द्वारा दीपाली थापा को जिला अधिकारी वंदना सिंह के हाथों 21,000 हजार की धन राशि प्रदान की आप को बता दें, दीपाली थापा वही बॉक्सर है।

जिसका वीडियो कड़कड़ाती ठंड के बावजूद, बर्फ में बॉक्सिंग का अभ्यास करते हुए वाइरल हुआ था।

गोल्ड मेडल जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

वन विभाग में कार्यरत रंजीत थापा की होनहार बेटी का चयन महाराष्ट्र में पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट के लिए हुआ था।

जहां वो पढ़ाई के साथ बॉक्सिंग में देश और अपने उत्तराखंड का नाम रोशन कर एशिया में बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता।

साथ ही दीपाली के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा बच्चों को नशे की लत से दूर रहकर खेलो में रुचि लेनी चाहिए ताकि वे आगे चलकर दीपाली की तरह मुकाम हासिल कर देश का नाम रोशन कर सके।

उन्होंने कहा बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए डीएसए मैदान में जल्द चिन्हित कर बॉक्सिंग रिंग बनाया जाएगा। ताकि बॉक्सिंग में रुचि रखने वालों युवाओं को प्रशिक्षण मिल सके।

इस दौरान दीपाली की दादी कमला थापा, माता आशा थापा, पिता रणजीत थापा,पद्म श्री अनूप शाह, डीएसए महासचिव अनिल गडिया,इंडियन क्रिकेटर टीम सलेक्टर मुखर्जी निर्वाण, एसडीएम प्रमोद कुमार होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट ,समाजसेविका सरस्वती खेतवाल, पदम श्री अनूप शाह पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण,सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, पूरन मेहरा,भारतीय शहिद सैनिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता, आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ ठहरा था; पुलिस कर रही पूछताछ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.