हल्द्वानी। पिछले साल पहाड़ से लेकर मैदान तक हुई भीषण गर्मी में बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर हाफ गए थे।

45 डिग्री टेंपरेचर तक गर्मी में लो वोल्टेज की समस्या ने एक को भी शोपीस बना दिया था। इस बार भी गर्मी के लक्षण मार्च से ही दिखने लगे हैं।

लिहाजा गर्मी के सीजन में लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को दो चार ना होना पड़े बिजली विभाग के लिए यही सबसे बड़ी चुनौती है।

हालांकि बिजली विभाग के आल्हा अधिकारी कह रहे हैं कि पिछली गर्मी में लो वोल्टेज से सबक लेते हुए ।

इस बार अपेक्षित सुधार किए गए हैं। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा का कहना है कि टीपी नगर, गौलापार, काठगोदाम सहित अन्य सब स्टेशन पिछले बार की अपेक्षा इस बार उन्हें क्षमतावान बनाने की कोशिश की गई है।

इसके अलावा जो अन्य सुधार हैं वह भी इस महीने के आखिर तक पूरे कर लिए जाएंगे और गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली की दिक्कत ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 28 अक्टूबर, 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.