8वें वेतन आयोग की घोषणा के बाद से ही सरकारी कर्मचारियों को इस बात का इंतजार है कि यह जल्दी से जल्दी लागू होगा।

बीते वेतन आयोगों की घोषणा और उनके लागू होने के बीच के समय को देखते हुए ये उम्मीद जताई जा रही है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 तक लागू किया जा सकता है।

सबसे पहले इसे केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए लागू करेगी, इसके बाद राज्य सरकारें अपने-अपने हिसाब से इसे अपने कर्मचारियों के लिए लागू करेंगी. चलिए, अब आपको बताते हैं कि जब यह वेतन आयोग लागू होगा तो कॉन्टेबल, टीचर और आर्मी के जवान में सबसे ज्यादा सैलरी किसकी बढ़ेगी।

पहले समझिए सैलरी कैसे बढ़ेगी

किसी भी वेतन आयोग में सैलरी बढ़ने के पीछे फिटमेंट फैक्टर अहम होता है. 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था और अब अनुमान लगाया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग में इसे बढ़ाकर 2.86 कर दिया जाएगा।

अगर ऐसा हुआ तो जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रुपये है, वह सीधे तौर पर बढ़कर 51,480 रुपये हो जाएगी।

पुलिस कॉन्टेबल की सैलरी कितनी बढ़ेगी?

उत्तर प्रदेश पुलिस में एक कॉन्टेबल का बेसिक पे 7वें वेतन आयोग के अनुसार, 21,700 रुपये महीना है. अगर उत्तर प्रदेश में 8वां वेतन आयोग लागू होता है और फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है, तो यूपी पुलिस के कॉन्टेबल की बेसिक सैलरी बढ़कर 62,062 रुपये प्रति महीने हो जाएगी. यानी सीधे 40000 की बढ़ोतरी।

टीचर की सैलरी कितनी बढ़ेगी

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षकों की बेसिक सैलरी की बात करें तो ये 9300 से शुरू होती है और 35,400 तक जाती है. यह बेसिक सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार है।

अगर 8वां वेतन आयोग यूपी में लागू होता है और फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है तो यूपी में टीचर्स की बेसिक सैलरी बढ़कर 26,598 से 101244 तक हो जाएगी।

आर्मी के जवान की सैलरी कितनी बढ़ेगी

भारतीय सेना के एक जवान की बेसिक सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार, 21,700 रुपये प्रति महीने है. आर्मी के जवान केंद्र सरकार की नौकरियों के अंतर्गत आते हैं. ऐसे में जब भी 8वां वेतन आयोग लागू होगा तो सबसे पहले केंद्रीय कर्मचारियों की ही सैलरी बढ़ेगी।

अगर 8वां वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है तो आर्मी के जवानों की बेसिक सेलरी 21,700 से बढ़कर 51,480 रुपये हो जाएगी।

इसके अलावा, आर्मी के जवानों को कई सारे भत्ते भी मिलते हैं, यानी उनकी सैलरी में उससे भी काफी ज्यादा इजाफा होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता पिछले 15 दिनों से लापता, मां ने पुत्र को जल्द तलाशने की लगाई गुहार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.