शिक्षक दिवस पर शिक्षक दिनेश सिंह कुवार्बी को सीओएएस कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया गया

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

रानीखेत। शिक्षक दिवस के अवसर पर आर्मी स्कूल रानीखेत के शिक्षक दिनेश सिंह कुवार्बी को सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सीओएएस (Chief of Army Staff) कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित किया ।

यह सम्मान उनकी शिक्षण क्षेत्र में अद्वितीय सेवाओं और समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।

दिनेश सिंह ने अपने शिक्षण कार्य से विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाए हैं। उनके समर्पण और मेहनत ने शिक्षा के क्षेत्र में एक उच्च मापदंड स्थापित किया है।

सीओएएस कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित होना न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह हमारे समाज के प्रति उनके सतत योगदान की सराहना भी है।

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर एस.के. यादव, प्रधानाचार्य कमलेश जोशी सहित पूरे विद्यालय परिवार ने दिनेश सिंह कुवार्बी को बधाई दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दीपावली से पहले नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, आधा दर्जन दुकानों का औचक निरीक्षण; पनीर-मिठाइयों के सैंपल भरे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.